बाल गीत
आओ मिलकर बात करें
आओ मिलकर बात करें हम होली में।
रंगों की बरसात करें हम होली में।
धोएँ मन का मैल,हास -परिहास करें,
बिन मतलब दूसरों का न उपहास करें।
ज़ज्बातों का मान करें हम होली में।
आओ मिलकर बात करें हम होली में।
जुम्मन अलगू गले मिलें औ' प्यार करें,
आपस में ना झगड़े, ना तक़रार करें।
सद्भाव की लिखें इबादत हम होली में,
आओ मिलकर बात करें हम होली में।
अलग -अलग हों फूल, गंध अलग हों,
चाहे गीत ,लय और सब छंद अलग हों।
भावों का बस, मिलाप करें हम होली में,
आओ मिलकर बात करें हम होली में।
@बलदाऊ राम साहू
9407650458
No comments:
Post a Comment