भारत के वीर शहीदों को नमन
मस्जिद, गिरजा, शिवाले आओ,
ध्वज लहराने वाले आओ,
आजादी का जश्न मनाने,
देश के रखवाले आओ.
झगड़े पाले क्यों रखते हो,
प्यार लुटाने वाले आओ.
प्यार , प्यार से ही बढ़ता है,
बच्चे सभी निराले आओ.
जात-पात सब मिट जाएँगे ,
दूरी मिटाने वाले आओ.
अपने कुछ राह भटक गए हैं,
राह दिखाने वाले आओ.
कोई कहता बिगड़ गया है,
उन्हें बनाने वाले आओ.
'बरस' समझे या ना समझे,
जाने स़भी अनजाने आओ.
@बलदाऊ राम साहू
मो 9407650458