साँपों को दूध पिलाया नहीं करते
साँपों को दूध पिलाया नहीं करते ,
आस्तीन में उन्हें पाला नहीं करते ।
समय तेज उड़ रहा है पंख लगाकर
बीती बातों को विचारा नहीं करते ।
बाधाएँ आती हैं, राही के आगे,
पर हौसला यूँ ही हारा नहीं करते ।
मतलबी हैं सब कोई यहाँ पर मगर,
हर वक्त अपनों को पराया नहीं करते ।
छिपकर बैठे हों बहेलिए जब आड़ में,
पंख आसमाँ में पसारा नहीं करते ।
बलदाऊ राम साहू
9407650458
No comments:
Post a Comment