या मोदी तेरा यह कैसा कमाल है
या मोदी तेरा यह कैसा कमाल है,कल तक नवाब, वो आज फटेहाल है.
मुरझाये मुलायम, केजरी गरमाये,
बहिन जी कहत हैं, यह सियासी चाल है.
राहुल जी दुखड़ा अब किसको सुनायें,
बाहर मुस्काते हैं, भीतर हलाल हैं.
लालू औ' राबड़ी का खयाल जब पूछें,
कहते हैं हरदम वे मोदी चांडाल हैं
नेता महाजन जो दौलत दबाये थे,
जीयेगे कैसे वो और ढाई साल हैं
अफसर की बीबियाँ लगती चालाक थीं,
कल तक बेबाक थीं, वो आज बेहाल हैं.
सरहद पर जिनकी गिद्ध-सी निगाह थी,
कह रहें है वे भी मोदी नहीं काल हैं
@बलदाऊ राम साहू
मो 9407650458
No comments:
Post a Comment