Thursday, 17 March 2016

जिनके  मन में सवाल  होते हैं,
बस वही तो खुशहाल  होते  हैं।

तिनका-तिनका जोड़ा है जिसने
जग में  वो  मालामाल  होते   है।

माँ  का  मान  बढ़ाया है  जिनने
वे  ही  गुदड़ी  के लाल  होते हैं ।

समय का मान जो  किया  नहीं
सच  में  वही   कंगाल  होते  हैं ।

जब  दुख  से  होता  है  सामना
क्षण, महीने  औ' साल  होते  हैं।

@बलदाऊ राम साहू

No comments:

Post a Comment