सत्ता के रखवाले हमें बताओ तो
सत्ता के रखवाले हमें बताओ तो
किनके धन है काले हमें बताओ तो.
स्विस बैंक में किसके कितने खाते हैं,
राज़ छुपाने वाले हमें बताओ तो,
संसद के भीतर में क्या-क्या होता है
कौन हैं किनके साले हमें बताओ तो.
पानी पर भी राजनीति करने वालो
किनकी नदियाँ-नाले हमें बताओ तो.
तौर-तरीके़ अपने ज़रा बदल देखो,
पीछे चलने वाले हमें बताओ तो.
No comments:
Post a Comment