कथा-कहानी
हमें सुनाओ कथा - कहानी
जिसमें आए, राजा - रानी।
वही कहानी परियों वाली
जिसको कहती, अपनी नानी।
उसमें दादा - दादी आएं
हो भले ही बहोत पुरानी।
भालू - बंदर आए उसमें
हिरन आए निरा अभिमानी।
नन्ही- नन्ही चिड़िया आएं
कोयल आए बड़ी सयानी।
-बलदाऊ राम साहू
No comments:
Post a Comment