नव संचार करें
जिस देश में जन्म लिए है
*उस पर* हम अभिमान करें
अपना जीवन करें समर्पित
भारत का निर्माण करें।
पूरब से रवि निकलेगा
नई किरण *तब* आएगी
चूँ-चूँ, चूँ करती चिड़िया
मंगल गीत सुनाएगी।
नए युग में नव जीवन का
आओ नव संचार करें
बढ़े प्रगति के पथ पर
भारती का जयकार करें।
-बलदाऊ राम साहू
No comments:
Post a Comment