: शिशु-गीत
पेड़ लगाओ
आओ-आओ, बच्चो आओ
एक-एक तुम पेड़ लगाओ।
ठंडी हवा बहाएँगे ये
बरखा के बादल लाएँगे ये।
इसमें मीठे फल आएँगे
बच्चों को सभी लुभाएँगे।
पेड़ों पर पंछी गाएँगे
कलरव से तुम्हें जगाएँगे।
-बलदाऊ राम साहू
: शिशु-गीत
छाता
रंग - बिरंगे प्यारे - प्यारे
देखो छाते न्यारे - न्यारे।
बारिश के दिन आते हैं ये
हम सब को ललचाते हैं ये।
चटक रंग है देखो नीला
लाल, गुलाबी औ' है पीला।
चलो चलें छाते ले आएँ
बारिश में इन्हें मित्र बनाएँ।
-बलदाऊ राम साहू
पेड़ लगाओ
आओ-आओ, बच्चो आओ
एक-एक तुम पेड़ लगाओ।
ठंडी हवा बहाएँगे ये
बरखा के बादल लाएँगे ये।
इसमें मीठे फल आएँगे
बच्चों को सभी लुभाएँगे।
पेड़ों पर पंछी गाएँगे
कलरव से तुम्हें जगाएँगे।
-बलदाऊ राम साहू
: शिशु-गीत
छाता
रंग - बिरंगे प्यारे - प्यारे
देखो छाते न्यारे - न्यारे।
बारिश के दिन आते हैं ये
हम सब को ललचाते हैं ये।
चटक रंग है देखो नीला
लाल, गुलाबी औ' है पीला।
चलो चलें छाते ले आएँ
बारिश में इन्हें मित्र बनाएँ।
-बलदाऊ राम साहू
No comments:
Post a Comment