Tuesday, 10 September 2019

बाल गीत आना पंछी आना


आना पंछी

मेरे घर में आना पंछी
गीत मनोहर गाना पंछी।

मेरी गुड़िया भी आएगी,
साथ तुम्हारे वह गाएगी।

दूँगी तुमको दाना - पानी
नहीं करूँगी आना - कानी।

दूर - दूर कहीं मत जाना
पास में आकर नाच दिखाना।

बात करेंगे पास बैठकर,
कभी घर में, कभी छत पर।

-बलदाऊ राम साहू



No comments:

Post a Comment