हम तो ठगे हुए हैं
स्वर्णमृग पा लेने के
सपने सजे हुए हैं।
मरूभूमि में मृगतृष्णा-सी
हम तो ठगे हुए हैं।
सपने सजे हुए हैं।
मरूभूमि में मृगतृष्णा-सी
हम तो ठगे हुए हैं।
राजनीति की कंठीमाला
यूँ सबको भरमाते
जो भी लेता उसे हाथ में
वे शीश तक डूब जाते
इसकी माया अदभुत है
सभी फँसेे हुए हैं।
यूँ सबको भरमाते
जो भी लेता उसे हाथ में
वे शीश तक डूब जाते
इसकी माया अदभुत है
सभी फँसेे हुए हैं।
अवसरवादी आते-जाते
मिथ्या राग अलापें
चिकनी-चुपड़ी बातें करके
उल्टा काठा नापें
लालच के इस महापंक में
पूरे धँसे हुए हंै।
मिथ्या राग अलापें
चिकनी-चुपड़ी बातें करके
उल्टा काठा नापें
लालच के इस महापंक में
पूरे धँसे हुए हंै।
रामायण से महाभारत तक
इसकी कथा पुरानी
न कोई है दद्दा-भैया
रिश्ते सभी बेमानी
तार-तार सब संबंधों के
उलझे पड़े हुए हैं।
@बलदाऊराम साहू
इसकी कथा पुरानी
न कोई है दद्दा-भैया
रिश्ते सभी बेमानी
तार-तार सब संबंधों के
उलझे पड़े हुए हैं।
@बलदाऊराम साहू
वर्तमान राजनीति का काव्य की भाषा में अच्छा विष्लेषण ।
ReplyDeleteThis comment has been removed by a blog administrator.
ReplyDeleteइसी तरह स्नेह बना रहे। प्रतिक्रिया के लिए आभार ।
ReplyDelete