Tuesday, 16 May 2017

माँओं का इतिहास दुनिया में सबसे अच्छा है माँओं का इतिहास। ममता भरा हाथ हमेशा सिर पर वह रखती हैं स्नेह भाव से सराबोर वह कभी नहीं थकती है सबने देखा, समझा किसने माँओं का अनुराग सबसे अनुपम होता हैं उनका हर एक त्याग। कभी नहीं खोती है वह अपने मन का विश्वास। खालीपन भरने में वह तो सक्षम होती है बच्चों के सुख में हँसती है दुख में रोती है प्यार पाने को देव माँओं का शिशु बन जाते हैं उनके आह्वानों पर वे झटपट ही आते हैं। माताओं के नेह पर टिका है धरती और आकाश। छोटों और बड़ों के बीच वह, कड़ियाँ बन जाती हैं बुझती बाती में आशा का भाव जगाती हैं। सबके अंतर-भावों को यूँ ही पढ़ लेती है समभाव से जीने की वह सीख हमें देती है। जीवन के इस छंदशास्त्र में माँ होती है अनुप्रास। बलदाऊ राम साहू मो.न.- 9407650458

No comments:

Post a Comment